Thursday April 25, 2024

Registration Login Contact

B

Hindi News / भारत / न्यूज़

नीतीश कुमार आज लेंगे 10वीं बार CM पद की शपथ, समारोह में प्रधानमंत्री होंगे शामिल

Advertisement
20 Nov 2025 || Raj shree
1472
Advertisement

बिहार की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जाएगा। नीतीश कुमार आज आज यानि 20 नवंबर को रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस नई सरकार का गठन NDA गठबंधन के साथ हो रहा है। इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना पहुंचेंगे। वहीं बुधवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पटना पहुंच चुके हैं।

समारोह आज सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे। उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर से डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने के ठीक छह दिन बाद यह बड़ा समारोह हो रहा है। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होने वाला है, इससे ठीक पहले नई सरकार के गठन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नीतीश कुमार ने वर्तमान सरकार के पद से कल इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंपा था। इसके उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

हालांकि अब तक मंत्रिमंडल की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन 9 बजे तक राजभवन से सभी विधायकों का बुलावा आ जायगा। जिसके बाद यह कयास लगाये जा रहे है कि सुबह 11:20 बजे तक सबकुछ साफ़ हो जायेगा कि कौन सा विभाग किसे मिलने वाला है।