Thursday April 25, 2024

Registration Login Contact

B

Hindi News / भारत / न्यूज़

नीतीश सरकार की अंतिम कैबिनेट आज! CM राज्यपाल को सौपेंगे इस्तीफा, शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारी तेज

Advertisement
17 Nov 2025 || karishma kiran
1462
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 202 सीटों पर प्रचंड बहुमत पाने के बाद NDA द्वारा नयी सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी वर्तमान सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक बुलाई है। जिसमें मौजूदा सरकार को भंग करने और नयी सरकार बनाने को लेकर फैसला लिया जायेगा। इस कैबिनेट बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुचेंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल का सौंपकर नयी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 

आज यह की बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह 11:30 बजे से रखा गया है। चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद आज यह बैठक बुलाई गई है। इससे पूर्व 3 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसके बाद बिहार चुनाव को लेकर अआचार संहिता लागू कर दिया गया था। 

वहीं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होना है। जिसे लेकर 20 नवंबर तक आमजनों के लिए यहां प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इस श्पश ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA के कई नेता भी शमिल होंगे। 

मंत्रिमंडल को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर रिजल्ट के बाद से लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। मंत्रिमंडल में विभाग बंटवारे और नामों पर भी चर्चा तेज है। वहीं इस बार भी एनडीए की सर्वसम्मति से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे और शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार किया जायेगा।