बिहार की सियासत का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार अब और भी उलझता जा रहा है। दरअसल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने के बाद अब लालू की तीन और बेटियां पटना स्थित माता-पिता का घर छोड़कर दिल्ली रवाना हो गई हैं
मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीते दिनों भाई तेजस्वी यादव और उनके नजदीकी सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाये थे, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उन्होंने इस दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि "मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं… संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था।।। और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।"
वहीं उसके बाद रविवार को एक और बड़ा खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि जिस किडनी को उन्होंने पिता लालू यादव को दिया, उसे उनके सामने ‘गंदी किडनी’ कहा गया। साथ ही उन पर करोड़ों रुपये लेने और लोकसभा टिकट मांगने का भी आरोप लगाया गया। जिसके बाद लालू परिवार के आतंरिक कलह खुलकर सामना ने लगा।
इस भावुक पोस्ट के बाद तेजप्रताप ने उसे समर्थन देते हुए कहा था कि "हमारी बहन का जो अपमान करेगा।।।कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा!।" उन्होंने आगे कहा कि "जो मेरी बहन के साथ हुआ, वह असहनीय है। मेरे साथ जो भी हुआ, सह लिया, लेकिन उसकी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं होगी। इस अन्याय का अंजाम बहुत भयानक होगा।"
राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी की करारी के बाद घर से भी हारते दिख रहे हैं। जहां पहले तेज प्रताप फिर रोहिणी ने घर और पार्टी छोड़ा और अब लालू की और तीन बेटियों ने घर छोड़कर दिल्ली रवाना हो गई हैं। जिसे परिवार का आतंरिक कलह ही माना जा रहा है।