Thursday April 25, 2024

Registration Login Contact

B

Hindi News / भारत / न्यूज़

सऊदी अरब में भीषण हादसा, 42 भारतीय जिंदा जले; मक्का से मदीना जा रही थी बस

Advertisement
17 Nov 2025 || Sanjay Kumar
1459
Advertisement

सऊदी अरब में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मक्का से मदीना जा रही उमरा तीर्थयात्रियों की एक बस डीज़ल टैंकर से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक दुर्घटना में 42 भारतीय यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हादसा भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे मुफ़रीहाट क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। हादसे के समय कई यात्री सो रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें टक्कर का अंदाज़ा तक नहीं हो पाया। सभी लोग उमरा की यात्रा पूरी कर मदीना जा रहे थे, जहां वे जियारत करने वाले थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत कार्य तेजी से चल रहा है और गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की संख्या और हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।