Thursday April 25, 2024

Registration Login Contact

B

Hindi News / भारत / न्यूज़

हिमालय में बर्फबारी का असर: झारखंड में बढ़ी ठंड, 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

Advertisement
15 Nov 2025 || Raj shree
1456
Advertisement

हिमालयी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी और उत्तरी दिशा से आ रही शीतल हवाओं का प्रभाव झारखंड में तेजी से महसूस किया जा रहा है। राज्य में रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है और दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। खूंटी इन दिनों झारखंड का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। शुक्रवार को खूंटी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सप्ताह में तीन दिन यहां तापमान 8 डिग्री के आसपास बना रहा, जिससे सर्दी का असर और तेज महसूस हो रहा है।

इन जिलों में लगातार गिर रहा तापमान
हिमालय और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण वहां का तापमान गिरा है। वहीं से आने वाली ठंडी हवाएँ झारखंड में भी न्यूनतम तापमान को नीचे धकेल रही हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से काफी कम हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दो दिनों तक झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है।

15 और 16 नवंबर को निम्न जिलों में यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा
रांची, खूंटी, पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आ रही बर्फीली हवाएँ अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगी। इसके चलते राज्यभर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।