Thursday April 25, 2024

Registration Login Contact

B

Hindi News / भारत / न्यूज़

निशा उरांव केंद्रीय सेवा के लिए विरमित

Advertisement
10 Apr 2025 || Sanjay Kumar
1068
Advertisement

झारखंड सरकार ने आज अचानक निशा उरांव को निदेशक पंचायती राज के पद से केंद्रीय सेवा के लिए विरमित कर दिया। इंडियन रेवेन्यु सर्विस की अधिकारी निशा उरांव की सितंबर 2025 तक झारखंड में प्रतिनियुक्ति थी। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में उन्हें तत्काल प्रभाव से विरमित करने का आदेश दिया गया है। आदेश की प्रति मिलते ही निशा उरांव ने निदेशक पंचायती राज का पद रिलिंक्विस करते हुए अपने आवास लौट आयी। यहां मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा एनओसी दिए जाने के बाद ही केंद्र सरकार किसी दूसरी सेवा के अधिकारी को उस राज्य प्रतिनियुक्त करती है। इस बार शायद राज्य सरकार द्वारा एनओसी नहीं दिए जाने के कारण यह स्थिति बनी है। मालूम हो कि निशा उरांव पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की पुत्री है।